1. Home
  2. क्राइम

Jaunpur : दियावा महादेव मंदिर के पास संदिग्ध युवक बाइक सहित हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

Jaunpur : दियावा महादेव मंदिर के पास संदिग्ध युवक बाइक सहित हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के दियावा महादेव मंदिर (Diyawa Mahadev Temple) के पास एक युवक को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि युवक ने रातभर अपनी बाइक सड़क पर खड़ी रखी और खुद वहां से गायब रहा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया।

दुकानदारों के अनुसार, सुबह जब उन्होंने सड़क पर लावारिस हालत में एक बाइक देखी तो उन्हें शक हुआ। कुछ देर बाद एक युवक वहां पहुंचा और बाइक लेकर जाने की कोशिश करने लगा। जब लोगों ने उससे रातभर गायब रहने का कारण पूछा, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई, जबकि बाइक को एक सिपाही कोतवाली ले आया।

थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि पकड़ा गया युवक खुद को प्रयागराज जिले का निवासी बता रहा है। पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।