1. Home
  2. क्राइम

Jaunpur : ताजिया चौक पर मिट्टी रखने और डीजे खड़ा करने को लेकर विवाद, दो समुदायों में मारपीट, 4 घायल

Jaunpur : ताजिया चौक पर मिट्टी रखने और डीजे खड़ा करने को लेकर विवाद, दो समुदायों में मारपीट, 4 घायल

Jaunpur : मीरगंज थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर बाजार में सोमवार सुबह ताजिया चौक पर मिट्टी रखने और डीजे खड़ा करने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। पहले पथराव हुआ, फिर मारपीट में तब्दील हो गया, जिसमें एक पक्ष के तीन लोग और दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

क्या है पूरा मामला?

किशुनदासपुर बाजार निवासी विनोद जायसवाल का आरोप है कि एनएच द्वारा बनाई जा रही नाली की खुदाई से निकली मिट्टी ताजिया चौक के पास रखी गई थी। इस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने मिट्टी हटाने की मांग की और वहीं पर डीजे खड़ा कर दिया। विनोद जायसवाल ने जब इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया, जिसमें विनोद जायसवाल, प्रितम जायसवाल और हरिओम जायसवाल घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से सद्दाम को चोटें आईं।

Jaunpur : युवती से अभद्रता के आरोप में युवक गिरफ्तार

घटना के बाद क्या हुआ?

घटना की सूचना मिलते ही मीरगंज पुलिस एक घंटे बाद मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल के लिए मछलीशहर सीएचसी भेजा। घायलों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्षेत्र में तनाव, पुलिस अलर्ट पर

घटना के बाद किशुनदासपुर बाजार में तनाव का माहौल है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस मौके पर नजर बनाए हुए है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो