1. Home
  2. क्राइम

Jaunpur : धर्मापुर बाजार में गन्ने की दुकान लगाने को लेकर दो युवक आपस में भिड़े, पुलिस ने लिया हिरासत में

Arrest

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर बाजार में सोमवार को दोपहर के समय गन्ने की दुकान लगाने को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज और झड़प तक पहुंच गया, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

मामले की जानकारी मिलते ही गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों रंजीत व अशोक कुमार को हिरासत में ले लिया। दोनों ही युवक धर्मापुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

थाना प्रभारी फूलचंद पांडेय ने बताया कि गन्ने की दुकान लगाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। शांति भंग की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर शांति भंग की धारा में चालान कर दिया है।

घटना के बाद बाजार में स्थिति सामान्य बनी हुई है और पुलिस की निगरानी में शांति बनी हुई है।