1. Home
  2. क्राइम

Jaunpur : साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, लिंक पर क्लिक करते ही खाते से गायब हुए 71,932 रुपये

Cyber

Jaunpur : महराजगंज क्षेत्र के केवटली गांव में रहने वाले संजय बिंद साइबर ठगी का शिकार हो गए। उनके खाते से अचानक 71,932 रुपये गायब हो गए, जब उन्होंने धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति द्वारा भेजा गया लिंक क्लिक किया।

जानकारी के अनुसार, संजय बिंद की पत्नी को 19 अगस्त को बच्चा हुआ था। शासन द्वारा प्रसूता को मिलने वाले पोषण और भत्ते के पैसों का विवरण 6 सितंबर को देना था। उसी दिन गांव की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने संजय को फोन किया और बताया कि लखनऊ से अधिकारी लाइन पर हैं और बच्चे के पोषण संबंधी विवरण के लिए जानकारी चाहिए।

फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने संजय को एक लिंक भेजा और कहा कि लिंक क्लिक करने पर उनके खाते में 5,500 रुपये आ जाएंगे। संजय ने लिंक क्लिक किया और इसके बाद पहली बार 55,215 रुपये और फिर दूसरी बार 16,170 रुपये उनके खाते से गायब हो गए। जब तक संजय को समझ आया, तब तक पूरा खाता खाली हो चुका था।

पीड़ित संजय बिंद ने तुरंत बैंक प्रबंधक और पुलिस को घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है और पीड़ित को साइबर क्राइम रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। मामले की जांच भी जारी है।