पति पर हमला, जेठ संग लिव-इन में रही और अब सास की हत्या...सोनम से कहीं ज्यादा खतरनाक निकली झांसी की पूजा

Jhanshi : देशभर में जहां इन दिनों इंदौर की सोनम रघुवंशी हत्याकांड की चर्चा हो रही है, वहीं उत्तर प्रदेश के झांसी से भी एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है। यहां 22 जून को एक 55 वर्षीय महिला की हत्या का रहस्य पुलिस के लिए पहेली बना हुआ था, लेकिन कड़ी जांच के बाद पुलिस ने साजिश की परतें खोल दी। इस सनसनीखेज मामले की मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि मृतका की अपनी बहू पूजा जाटव निकली मासूम चेहरा और भोली आंखों वाली पूजा असल में बेहद शातिर दिमाग की निकली।
पति पर हमला कर चुकी है, जेल भी गई
झांसी के टहरौली क्षेत्र के कुम्हारिया गांव की रहने वाली पूजा जाटव का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है। पहले अपने पति पर जानलेवा हमला करवाने के मामले में वह जेल जा चुकी है। जेल से छूटने के बाद पूजा की मुलाकात पेशी के दौरान कल्याण राजपूत नामक युवक से हुई, जो खुद भी आपराधिक प्रवृत्ति का था। दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं और फिर दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे।
लेकिन ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला। महज 6-7 महीने बाद कल्याण की एक सड़क हादसे में मौत हो गई।
जेठ से बना रिश्ता, फिर और गहराई
कल्याण की मौत के बाद पूजा उसके गांव भोज में पहुंची, जहां वह खूब रोई। परिजनों को उसका दुःख देखकर दया आ गई और उन्होंने उसे परिवार का हिस्सा मान लिया। परिजन उसे पढ़ाना चाहते थे, लेकिन पूजा की नजरें कहीं और थीं। उसने कल्याण के शादीशुदा बड़े भाई संतोष से नज़दीकियां बढ़ा लीं। दोनों का अफेयर घर में ही शुरू हुआ और इस रिश्ते से एक बेटी भी हुई।
इसी वजह से संतोष की पत्नी रागिनी घर छोड़कर मायके चली गई। रागिनी ने बताया कि पूजा हमेशा मासूम बनकर रहती थी, किसी को शक भी नहीं हुआ कि उसके इरादे इतने खतरनाक हो सकते हैं।
प्रॉपर्टी पर थी नजर, बीच में थी सिर्फ सास
पूजा की नजर अब परिवार की संपत्ति पर थी। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, उसके अपने ससुर से भी अवैध संबंध थे। लेकिन उसकी सबसे बड़ी बाधा थी – उसकी सास, सुशीला राजपूत। पूजा ने ठान लिया था कि अब वह अपनी राह से इस रुकावट को हटा देगी।
हत्या की साजिश: चाय में नशा, फिर इंजेक्शन देकर मौत
22 जून को पूजा ने बेहद चालाकी से पहले ससुर अजय प्रताप और संतोष को एक जरूरी काम का बहाना बनाकर ग्वालियर भेज दिया। उसी दिन उसने अपनी दोस्त कामिनी और उसके प्रेमी अनिल वर्मा को गांव बुलाया। तीनों ने मिलकर सुशीला को पहले चाय पिलाई और फिर नशीला इंजेक्शन देकर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद घर से लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए।
पुलिस को मिली कामयाबी, CCTV ने खोले राज
शुरुआत में शक बड़ी बहू रागिनी पर गया, लेकिन CCTV फुटेज और कॉल रिकॉर्ड की जांच से साफ हो गया कि रागिनी बेगुनाह है। असली गुनहगार पूजा थी, जिसने साजिश रचकर अपने ही सास की जान ले ली।
.webp)
