1. Home
  2. क्राइम

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के समोधीपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मृतका सरोज, निवासी खैरपार, थाना तेजी बाजार, जौनपुर, की शादी 8 साल पहले समोधीपुर गांव के आशीष चौहान से हुई थी। रविवार सुबह सरोज के मायके वालों को फोन पर सूचना मिली कि रात के समय उसकी अचानक मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मायके वाले समोधीपुर पहुंचे और 112 नंबर पर पुलिस को सूचित किया।

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतका के परिजनों ने सरोज की मौत को असामान्य बताते हुए ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। मृतका एक बच्चे की मां थी।

घटना की सूचना पर थाना अध्यक्ष फूलचंद पांडेय और चौकी इंचार्ज रवि प्रकाश मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की पूरी जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।