1. Home
  2. क्राइम

Mirzapur : हौसला बुलंद बदमाशों ने सपा कार्यकर्ता की गला काटकर की हत्या, पिता ने लगाई अखिलेश यादव से मदद की गुहार

Mirzapur : हौसला बुलंद बदमाशों ने सपा कार्यकर्ता की गला काटकर की हत्या, पिता ने लगाई अखिलेश यादव से मदद की गुहार

Mirzapur : कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के हरना गली में बीते बुधवार की रात कुछ हौसला बुलंद बदमाशों ने सपा कार्यकर्ता प्रियांशु ओझा (Priyansu Ojha) की हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब प्रियांशु अपने घर लौट रहा था। शोरगुल सुनकर पड़ोसी बाहर निकले, लेकिन हमलावर मौके से फरार हो गए।

गंभीर रूप से घायल प्रियांशु को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने तीन आरोपियों के खिलाफ थाने में नामजद शिकायत दर्ज कराई है।

पिता का पुलिस पर लापरवाही का आरोप

प्रियांशु के पिता ने पुलिस पर ढिलाई बरतने का आरोप लगाते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मदद की अपील की। उन्होंने कहा, "आपका सिपाही मारा गया है, हमारी मदद करें।"

Mirzapur : हौसला बुलंद बदमाशों ने सपा कार्यकर्ता की गला काटकर की हत्या, पिता ने लगाई अखिलेश यादव से मदद की गुहार

घात लगाकर हमला

परिवार वालों के अनुसार, प्रियांशु बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे स्कूटी से घर लौट रहा था। गली में शिव मंदिर के पास कुछ लोग पहले से घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही प्रियांशु वहां पहुंचा, उन्होंने उसे घेर लिया और कहासुनी होने लगी।

हमलावरों ने कुल्हाड़ी और चाकू से उसके गले और सिर पर हमला किया, जिससे प्रियांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के दौरान खून की छींटे 10 फीट तक दीवारों और आसपास के मकानों पर जा गिरे। शोर सुनकर लोग बाहर आए, लेकिन हमलावर मौके से फरार हो गए।

Mirzapur : हौसला बुलंद बदमाशों ने सपा कार्यकर्ता की गला काटकर की हत्या, पिता ने लगाई अखिलेश यादव से मदद की गुहार

घर से 150 मीटर दूर हुआ हमला

घटना स्थल प्रियांशु के घर से मात्र 150 मीटर की दूरी पर था। पड़ोसियों ने परिवार को घटना की सूचना दी, जिसके बाद परिजन रोते-बिलखते वहां पहुंचे।

उन्होंने प्रियांशु को दोपहिया वाहन पर अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया।

Mirzapur : हौसला बुलंद बदमाशों ने सपा कार्यकर्ता की गला काटकर की हत्या, पिता ने लगाई अखिलेश यादव से मदद की गुहार

पुराना विवाद, पड़ोसी पर आरोप

परिवार का कहना है कि कुछ दिनों पहले प्रियांशु का पड़ोस के एक युवक से विवाद हुआ था। उसी युवक पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रियांशु के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं।

Mirzapur : हौसला बुलंद बदमाशों ने सपा कार्यकर्ता की गला काटकर की हत्या, पिता ने लगाई अखिलेश यादव से मदद की गुहार

पिता बोले- "सक्रिय कार्यकर्ता था मेरा बेटा"

प्रियांशु के पिता सुरेश चंद्र ओझा बेटे की मौत से बेहद आहत हैं। उन्होंने कहा, "मेरा बेटा सपा का सक्रिय कार्यकर्ता था और अक्सर पार्टी के कार्यक्रमों और प्रदर्शनों में भाग लेता था। उसने कई बार अखिलेश यादव से मुलाकात भी की थी।"

परिवार का हाल

प्रियांशु आइस फैक्ट्री में प्राइवेट नौकरी करता था। उसकी मां किरण देवी का पहले ही निधन हो चुका है। बड़े भाई इशु ओझा भी प्राइवेट नौकरी करते हैं। पिता सुरेश चंद्र ओझा कचहरी में मुंशी हैं। दो भाइयों में प्रियांशु सबसे छोटा था।

Mirzapur : हौसला बुलंद बदमाशों ने सपा कार्यकर्ता की गला काटकर की हत्या, पिता ने लगाई अखिलेश यादव से मदद की गुहार

एसपी नक्सल ओपी सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में तीन लोगों को नामजद किया गया था। इनमें से दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि तीसरे की तलाश अभी जारी है।