1. Home
  2. क्राइम

Mumbai Airport पर कस्टम विभाग ने पकड़ा 8.47 करोड़ का सोना अंडर गारमेंट्स में छिपाकर ले जा रहे थे, तीन एयरपोर्ट स्टाफ समेत 5 गिरफ्तार


Mumbai Airport : मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Mumbai Airport) पर कस्टम विभाग ने 10 किलो सोने की जब्ती की है, जिसकी बाजार कीमत 8.47 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई 13 से 15 मार्च के बीच की गई, जिसमें एयरपोर्ट के तीन निजी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है।

अंडर गारमेंट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोना

गिरफ्तार कर्मचारियों ने सोने को अपने अंडर गारमेंट्स में छिपाकर एयरपोर्ट से बाहर निकालने की कोशिश की थी। कस्टम अधिकारियों ने पहली जब्ती में एक कर्मचारी की पैंट की जेब से 24 कैरेट सोने का 2.8 किलो पाउडर बरामद किया, जिसकी कीमत 2.27 करोड़ रुपये है।

तीन अलग-अलग मामलों में सोना जब्त

दूसरी जब्ती में एक अन्य कर्मचारी के पास से 2.9 किलो सोने का पाउडर बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत 2.36 करोड़ रुपये है। तीसरी जब्ती में एक और कर्मचारी के पास से 1.6 किलो सोने का पाउडर मिला, जिसका मूल्य 1.31 करोड़ रुपये है।

कचरे की थैलियों से भी मिला सोना

कस्टम अधिकारियों ने प्लेन के टॉयलेट और पेंट्री से कचरे की थैलियों में छिपाया गया 3.1 किलो सोने का पाउडर भी बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत 2.53 करोड़ रुपये है। कस्टम विभाग ने मामले की जांच तेज कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।