अब गैंगरेप के आरोपियों को मिलेगी यह सजा....प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंचते ही अधिकारियों को दिए निर्देश

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने वाराणसी दौरे के तहत बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं से भेंट से पहले उन्होंने जिले के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों—पुलिस कमिश्नर, मंडलायुक्त और जिलाधिकारी—से मुलाकात कर हाल ही में शहर में घटी सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर गंभीर चर्चा की।
गैंगरेप केस को लेकर कमिश्नर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरी स्थिति से अवगत कराया। रिपोर्ट में बताया गया कि इस मामले में मुख्य आरोपी सहित कुल 9 आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है, जबकि तीन अन्य अभियुक्तों की भी गिरफ्तारी हो चुकी है। साथ ही मुख्य आरोपी द्वारा संचालित कैफे को प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया है।
प्रधानमंत्री ने इस जघन्य अपराध को बेहद संवेदनशीलता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ तत्काल और कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
इसके साथ ही पीएम मोदी ने अधिकारियों को यह भी आदेश दिए कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त व प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता में सर्वोपरि है और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गौरतलब है कि यह दिल दहला देने वाली घटना 29 मार्च को घटी, जब वाराणसी में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही एक छात्रा को 23 युवकों ने अगवा कर लगातार सात दिनों तक शारीरिक और मानसिक यातना दी। बाद में पीड़िता को सड़क किनारे बेसुध हालत में फेंक कर आरोपी फरार हो गए थे। छात्रा किसी तरह घर पहुंची, जहां वह दो दिन तक अचेत अवस्था में रही।
.webp)
