1. Home
  2. क्राइम

Jaunpur : PNB बैंक के कैशियर ने ही की थी 82 लाख की ठगी, गर्लफ्रेंड के खाते में ट्रांसफर किए थे रुपए, चढ़ा पुलिस के हत्थे

Jaunpur : PNB बैंक के कैशियर ने ही की थी 82 लाख की ठगी, गर्लफ्रेंड के खाते में ट्रांसफर किए थे रुपए, चढ़ा पुलिस के हत्थे

जौनपुर: खेतासराय स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) शाखा में 82 लाख रुपये की जालसाजी के मुख्य आरोपी और पूर्व कैशियर राकेश कुमार को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी शाहगंज-जौनपुर नेशनल हाईवे पर आजाद नहर पुलिया के पास हुई, जब आरोपी फरार होने की कोशिश कर रहा था। पुलिस टीम ने इस सफलता पर क्षेत्रीय एसपी ने सराहना की है।

दिसंबर 2022 में उजागर हुआ था 2 करोड़ का घोटाला

दिसंबर 2022 में पंजाब नेशनल बैंक की खेतासराय शाखा में 2 करोड़ रुपये के बड़े घोटाले का खुलासा हुआ था, जिससे पूरे पूर्वांचल में हड़कंप मच गया था। जांच में पता चला कि इस घोटाले का मास्टरमाइंड बैंक का पूर्व कैशियर राकेश कुमार था, जो जनता के खातों से रकम निकालकर अपनी महिला मित्र के खाते में ट्रांसफर कर रहा था।

बैंक विलय के दौरान हुआ था फर्जीवाड़ा

घोटाले के समय ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, जहां राकेश कुमार तैनात था, का विलय पंजाब नेशनल बैंक में हो चुका था। विलय के बाद भी राकेश कुमार अपनी पिछली शाखा में ही तैनात रहा और वहीं से उसने जालसाजी को अंजाम दिया।

गिरफ्तारी और पुलिस का गुडवर्क

एएसपी नगर के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने राकेश कुमार को शाहगंज-जौनपुर हाईवे पर आजाद नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार होने की कोशिश कर रहा था।

इस मामले में खेतासराय पुलिस के त्वरित कार्रवाई और उत्कृष्ट कार्य के लिए एसपी ने पूरी टीम की प्रशंसा की।

जनता की मेहनत की कमाई को बनाया निशाना

राकेश कुमार जनता के खातों में जमा रकम को फर्जी तरीके से निकालकर अपनी महिला मित्र के खाते में जमा कर देता था। इस घोटाले ने बैंकिंग प्रणाली और ग्राहकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।