1. Home
  2. क्राइम

Potty Badmash : पुलिस की पकड़ से बचने के लिए हर बार पैंट में ही कर देता था पॉटी, आखिरकार इस तरकीब से चढ़ा पुलिस के हत्थे

Potty Badmash : पुलिस की पकड़ से बचने के लिए हर बार पैंट में ही कर देता था पॉटी, आखिरकार इस तरकीब से चढ़ा पुलिस के हत्थे

Potty Badmash : अपराधी पुलिस से बचने के लिए कई तरकीबें आजमाते हैं, लेकिन दिल्ली में एक बदमाश ने जो तरीका अपनाया, वह सुनकर किसी की भी हंसी छूट सकती है। सदर बाजार थाना पुलिस ने ऐसे शातिर अपराधी (Potty Badmash) को गिरफ्तार किया है, जो पकड़े जाने के डर से अपनी ही पैंट में शौच कर देता था। हालांकि, इस बार उसकी यह चालाकी काम नहीं आई। दिल्ली पुलिस ने सूझबूझ से काम लेते हुए उसे एक खास रणनीति के तहत धर दबोचा और उसकी गंदी चाल को नाकाम कर दिया। इस शातिर चोर की पहचान दीपक के रूप में हुई है।

Potty Badmash : बचने के लिए अपनाता था गंदा तरीका

दीपक जब भी खुद को खतरे में पाता या पुलिस के पकड़ने की आशंका होती, तो वह अपनी पैंट में ही पॉटी कर कर देता था। इस कारण आसपास इतनी तीव्र दुर्गंध फैल जाती थी कि पुलिसकर्मी और अन्य लोग उससे दूरी बना लेते थे। इस असहज स्थिति का लाभ उठाकर वह बार-बार बच निकलता था।

खुद को गंदा कर पुलिस से बचने की तरकीब

हर बार गिरफ्तारी से बचने के लिए दीपक ने यही हथकंडा अपनाया। जैसे ही उसे आभास होता कि पुलिस उसके करीब आ रही है, वह खुद को गंदा कर लेता था। इस दुर्गंध के कारण लोग उसके नजदीक जाने से कतराते थे, जिससे उसे भागने का मौका मिल जाता था।

'लकी चार्म' था खास चाकू

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दीपक हमेशा अपने पास एक चाकू रखता था, जिसे वह अपना 'लकी चार्म' मानता था। हालांकि, पुलिस रिकॉर्ड में उसके खिलाफ किसी भी हिंसक वारदात की पुष्टि नहीं हुई है।

छह चोरी के मामलों में था वांटेड

दीपक के खिलाफ चोरी के कम से कम छह मामले दर्ज हैं, और पुलिस उसे लंबे समय से पकड़ने की कोशिश कर रही थी। आखिरकार, पुलिस ने इस चालाक चोर को गिरफ्तार कर लिया, जो अपनी अनोखी रणनीति से अब तक गिरफ्तारी से बचता आ रहा था।