1. Home
  2. क्राइम

Raja Raghuvanshi Murder Case: हनीमून की आड़ में रची हत्या की साजिश, जानें कौन है सोनम का प्रेमी, जिसके प्यार में पति को उतारा मौत के घाट

Raja

Raja Raghuvanshi Murder Case : इंदौर के चर्चित कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में सोमवार को दिल दहला देने वाला सच सामने आया है। इस हत्या की साजिश किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने ही रची थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सोनम ने ये सब अपने प्रेमी राज कुशवाहा के लिए किया।

प्यार में पागलपन बना कत्ल की वजह

राज कुशवाहा, जो सोनम से उम्र में करीब 5 साल छोटा है, पहले उनके परिवार की प्लाईवुड दुकान में कर्मचारी था। काम के दौरान ही दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और दोस्ती प्यार में बदल गई। मगर इसी बीच सोनम की शादी इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी से तय कर दी गई।

सिर्फ 6 दिन में बना हत्या का प्लान

11 मई 2025 को सोनम की शादी राजा से हुई, लेकिन प्यार में अंधी सोनम ने शादी को अपनाने की बजाय 6 दिन के भीतर ही अपने प्रेमी राज के साथ मिलकर राजा को खत्म करने की योजना बना डाली।

हनीमून की आड़ में खौफनाक वारदात

सोनम राजा को हनीमून के बहाने मेघालय के शिलॉन्ग ले गई, जहां पहले से राज कुशवाहा के तीन साथी उनका इंतजार कर रहे थे। एक टूर गाइड ने पुष्टि की कि सोनम और राजा के साथ वहां तीन और लोग भी थे। योजना के मुताबिक चारों ने मिलकर राजा की हत्या कर दी और उसका शव गहरी खाई में फेंक दिया।