1. Home
  2. क्राइम

वाराणसी में चलती ट्रेन में मर्डर से सनसनी, यात्री की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका, दो दिन में दूसरी वारदात

.

 वाराणसी। चलती ट्रेन में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई। सोमवर को Jammu Tawi Express में सफर कर रहे एक यात्री की बदमाशों ने हत्या कर दी और बाद में शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।

यह घटना मुगलसराय और वाराणसी रेलवे स्टेशन के बीच हुई, जिसके बाद रेलवे प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

रेलवे पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और ट्रेन के यात्रियों से पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस आसपास के रेलवे स्टेशनों और ट्रेन के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

गौरतलब है कि ट्रेन में हत्या की यह दो दिनों में दूसरी घटना है। इससे पहले रविवार को एक पैसेंजर ट्रेन में Ghazipur निवासी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले में भी बदमाश शव को रेलवे ट्रैक पर फेंककर फरार हो गए थे।

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने ट्रेन यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रेलवे पुलिस अब दोनों मामलों के बीच किसी संभावित कनेक्शन की भी जांच कर रही है।