Sultanpur News : नाबालिग से गैंगरेप, पीड़िता बेहोशी की हालत में मिली

Sultanpur News : सुल्तानपुर जनपद के लम्भुआ थाना क्षेत्र स्थित एक गांव से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता को अचेत अवस्था में सड़क किनारे पाया और फौरन प्राथमिक इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
चिकित्सकों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया
प्राथमिक जांच के दौरान डॉक्टरों ने किशोरी की हालत को चिंताजनक बताया और तत्काल उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित की और पूरे मामले की गहनता से छानबीन शुरू कर दी।
रातभर चला सर्च ऑपरेशन, पुलिस ने 9 लोगों को दबोचा
घटना के तुरंत बाद लम्भुआ पुलिस सक्रिय हो गई और एडिशनल एसपी के नेतृत्व में फॉरेंसिक विशेषज्ञों, सर्विलांस टीम और अन्य अधिकारी पूरी रात छापेमारी में जुटे रहे। आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया गया।
पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज करते हुए पुलिस ने 9 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
पुलिस का बयान:
अधिकारियों के अनुसार, “मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए सभी साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच कराई जा रही है। पीड़िता को हरसंभव सुरक्षा और न्याय दिलाने की प्रक्रिया तेजी से जारी है।”
.webp)
