1. Home
  2. क्राइम

तमिलनाडु: मां संग मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, डाला खौलता पानी...

तमिलनाडु:  मां संग मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, डाला खौलता पानी...

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक को उसकी पत्नी और सास ने मिलकर उबलते पानी से मार डाला। यह वारदात इलाके में सनसनी फैला दी है। 27 वर्षीय आर सेल्वराज की हत्या उसकी पत्नी एस डायना मैरी और सास इनासियम्माल ने की। घटना उस समय हुई जब सेल्वराज नशे की हालत में घर के बाहर सो रहा था। गुस्से से भरी दोनों महिलाओं ने रात में इस खौफनाक योजना को अंजाम दिया।

शादी के बाद बढ़ने लगे विवाद

सेल्वराज और डायना की शादी 2018 में हुई थी। शुरुआती समय में सबकुछ ठीक था, लेकिन धीरे-धीरे उनके रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा। दोनों की कोई संतान नहीं थी और सेल्वराज की शराब पीने की लत उनके बीच झगड़ों की वजह बन गई। वह नशे की हालत में अक्सर अपनी पत्नी से मारपीट करता था, जिससे रिश्ते और खराब हो गए।

रात 2 बजे का खतरनाक फैसला

एक दिन किसी विवाद के बाद डायना अपने मायके चली गई। 5 फरवरी को सेल्वराज उसे मनाने के लिए ससुराल पहुंचा, लेकिन डायना और उसकी मां ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। गुस्से में सेल्वराज घर के बाहर ही सो गया। रात करीब 2 बजे, डायना ने उसे बाहर सोते देखा और गुस्से में अपनी मां के साथ मिलकर खौफनाक कदम उठा लिया।