1. Home
  2. क्राइम

सोनाटा फाइनेंस एजेंट से दिनदहाड़े 55,000 रुपये और मोबाइल की लूट, बदमाश फरार

सोनाटा फाइनेंस एजेंट से दिनदहाड़े 55,000 रुपये और मोबाइल की लूट, बदमाश फरार

जौनपुर। सुरेरी क्षेत्र के सुरेरी गांव में मंगलवार को दिनदहाड़े सोनाटा फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 55,000 रुपये नकद और एक कीमती मोबाइल लूटने की घटना सामने आई है। पल्सर और अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने असलहे के बट से प्रहार कर इस घटना को अंजाम दिया।

सोनाटा फाइनेंस एजेंट से दिनदहाड़े 55,000 रुपये और मोबाइल की लूट, बदमाश फरार

जानकारी के अनुसार, एजेंट सुदीश कुमार मौर्या गांव से किस्त का पैसा लेकर कोठिया की बारी चौराहे पर पहुंचे ही थे कि पीछे से आए बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने पैसे से भरा बैग छीनने का प्रयास किया, और विरोध करने पर एजेंट को बुरी तरह पीटा। असलहे के बट से प्रहार कर बदमाश 55,000 रुपये नकद और मोबाइल लेकर फरार हो गए।

सोनाटा फाइनेंस एजेंट से दिनदहाड़े 55,000 रुपये और मोबाइल की लूट, बदमाश फरार

घायल एजेंट ने राहगीर के फोन से 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही सुरेरी पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में जुट गई।

घटनास्थल के नजदीक मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों के सामने से ही बदमाश फरार हो गए, लेकिन उन्हें पकड़ने में पुलिस असफल रही। इस मामले में पीड़ित एजेंट ने सुरेरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

सोनाटा फाइनेंस एजेंट से दिनदहाड़े 55,000 रुपये और मोबाइल की लूट, बदमाश फरार

थानाध्यक्ष सुरेरी, सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही बदमाशों को पकड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

सोनाटा फाइनेंस एजेंट से दिनदहाड़े 55,000 रुपये और मोबाइल की लूट, बदमाश फरार