1. Home
  2. क्राइम

Jaunpur : सर्राफा दुकान में चोरों का धावा, 55 हजार की नगदी और गहनों पर किया हाथ साफ

Jaunpur : सर्राफा दुकान में चोरों का धावा, 55 हजार की नगदी और गहनों पर किया हाथ साफ

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के भुलेमऊ धर्मापुर बाजार में गुरुवार रात एक सर्राफा दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने 55 हजार रुपये के गहने और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। एक सप्ताह में हुई यह दूसरी चोरी ने स्थानीय व्यापारियों में हड़कंप मचा दिया है।


दुकान के पीछे दीवार में सेंध लगाई

शहर कोतवाली क्षेत्र के वाजिदपुर उत्तरी निवासी गोरखनाथ सेठ की सूरज ज्वेलर्स नामक दुकान है। रोज की तरह गुरुवार शाम दुकान बंद करके वह घर चले गए। चोरों ने रात में दुकान के पीछे की दीवार में सेंध काटकर प्रवेश किया और अलमारी तोड़ दी।


क्या-क्या ले गए चोर

अलमारी में रखे सोने की कील, चांदी की पायल, आर्टिफिशियल गहने और 2400 रुपये नगद लेकर चोर फरार हो गए। सुबह स्थानीय लोगों ने दुकानदार को चोरी की सूचना दी।


पुलिस और फोरेंसिक टीम ने किया निरीक्षण

घटना की सूचना पर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सीओ सिटी देवेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक जफराबाद जयप्रकाश यादव, और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक जांच पड़ताल की।


एक सप्ताह में दूसरी चोरी

स्थानीय लोगों ने बताया कि 22 नवंबर को सत्यम सिंह ज्वेलर्स से 20 हजार रुपये नकद और करीब एक लाख रुपये के गहनों की चोरी हुई थी। बावजूद इसके पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाने या घटना के खुलासे पर ध्यान नहीं दिया।


व्यापारियों में आक्रोश

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से बाजार के व्यापारी आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि पुलिस केवल बाइक चेकिंग में व्यस्त है और असली अपराधियों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है।


सीओ सिटी का आश्वासन

मौके पर पहुंचे सीओ सिटी देवेश सिंह ने व्यापारियों को जल्द ही घटना का खुलासा करने और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने का आश्वासन दिया है।

Jaunpur : सर्राफा दुकान में चोरों का धावा, 55 हजार की नगदी और गहनों पर किया हाथ साफ