वाराणसी: पहले कहा मां दर्शन दो, फिर मां काली का नाम लेकर पुजारी ने चाकू से काटा गला

वाराणसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के गायघाट इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां एक पुजारी ने चाकू से गला काटकर अपनी जान ले ली। यह घटना मंगलवार दोपहर की है, जब अमित शर्मा नामक पुजारी घर में पूजा कर रहा था। पूजा करते वक्त उसने अचानक "माँ दर्शन दो" कहकर पास रखे चाकू से अपनी गर्दन काट ली, जिससे उसकी मौत हो गई।
अमित के परिवार को जब इसकी जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। उसकी पत्नी जूली शर्मा ने पड़ोसियों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अमित के परिवार ने शव को अस्पताल से ले जाकर किसी ऑटो पर रखकर घर से निकल गए।
पुजारी अमित शर्मा गायघाट में किराए पर रहते थे और काशी विश्वनाथ समेत अन्य मंदिरों में पूजा कराते थे। मंगलवार को पूजा के दौरान अमित ने अचानक जोर से "जय माता दी" कहना शुरू कर दिया और फिर चाकू से अपनी गर्दन काट ली। पत्नी के चीखने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अमित की मौत हो चुकी थी।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और अमित के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है, लेकिन परिवार के लोग इस बारे में किसी से बात नहीं कर रहे हैं
.webp)
