1. Home
  2. क्राइम

तमंचा और तलवार लहराते हुए युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो किया पोस्ट, पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल

तमंचा और तलवार लहराते हुए युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो किया पोस्ट, पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल

जौनपुर। खेतासाराय थाना क्षेत्र स्थित अमरेथुआं गांव में निखिल राजभर, जो हाल ही में दिल्ली से वापस लौटा है, ने अपनी सोशल मीडिया पर तमंचा और तलवार लहराते हुए वीडियो पोस्ट कर गांव में दहशत का माहौल बना दिया है। इस युवक के खौफनाक वीडियो से इलाके में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है, लेकिन पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।


निखिल द्वारा बनाए गए वीडियो और उसकी धमकियों से ग्रामीणों में डर फैल गया है। स्थानीय लोगों ने इस मामले की जानकारी खेतासाराय पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।

मारपीट की घटना और पुलिस की लापरवाही

7 जनवरी 2025 को निखिल और उसके साथियों ने अमरेथुआं गांव में आदिल्य राजभर पर जानलेवा हमला किया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसके परिणामस्वरूप पुलिस पर आरोप लग रहे हैं कि वह मामले को गंभीरता से नहीं ले रही।

पीड़ित और गांव वाले पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो यह मामला और भी गंभीर हो सकता है।

बता दें कि, सोशल मीडिया पर निखिल इससे पहले भी चाकू के साथ वीडियो पोस्ट कक चुका है।