1. Home
  2. क्राइम

Jaunpur : युवती से अभद्रता के आरोप में युवक गिरफ्तार

Jaunpur : युवती से अभद्रता के आरोप में युवक गिरफ्तार

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में एक युवती के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

घटना होली के दिन की बताई जा रही है। विवाद की शुरुआत मारपीट से हुई, जिसके बाद खुलासा हुआ कि युवती के साथ छेड़खानी की गई थी। परिजनों का कहना है कि जब युवती बाजार से लौट रही थी, तब चंदवक बाजार निवासी नियाजु ने उसके साथ अनुचित व्यवहार किया। युवती ने पास के एक घर से फोन लेकर अपने परिजनों को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में दो दिन तक चली जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

वहीं, आरोपी युवक के परिवारवालों का कहना है कि दोनों पक्ष टेंपो चालक हैं और पहले से ही आपसी विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते युवक पर झूठा आरोप लगाकर उसे फंसाने की कोशिश की गई है।

थाना प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है और आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।