मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पानी के विवाद में दलित की हत्या, परिवार ने क्या बताया?- ग्राउंड रिपोर्ट

मध्य प्रदेश के शिवपुरी ज़िले के इंदरगढ़ गाँव में 26 नवंबर को एक दलित युवक की पानी के लिए हुए विवाद में कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी गई.
पीड़ित परिवार ने इस हत्या का आरोप स्थानीय सरपंच और उनके परिवार पर लगाया है.
शिवपुरी ज़िले के एडिशनल एसपी के मुताबिक़, मृतक नारद के भाई की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ़ हत्या और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
अब तक इस मामले में चार लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.
इस हत्या के सिलसिले में पुलिस को जिन लोगों की तलाश है, उनके घर बंद पड़े हैं. गांव के लोग इस मुद्दे पर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं.
.webp)
