Akshaya Tritiya Gold Price: अक्षय तृतीया के दिन सस्ता हुआ सोना, जानें आपके शहर में आज का ताजा रेट

Akshaya Tritiya Gold Price: अक्षय तृतीया 2025 के मौके पर सोने की कीमतों में हलचल देखने को मिल रही है। बुधवार, 30 अप्रैल को देशभर में अलग-अलग शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतों में थोड़ी नरमी दिखी है, लेकिन अब भी ये रेट काफी ऊंचे बने हुए हैं।
देश के प्रमुख शहरों में आज का सोना भाव
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹97,693 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹89,563 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
मुंबई में 24 कैरेट सोना ₹97,547 और 22 कैरेट ₹89,417 प्रति 10 ग्राम है।
बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का दाम ₹97,535, जबकि 22 कैरेट सोना ₹89,405 प्रति 10 ग्राम मिल रहा है।
चेन्नई में आज 24 कैरेट सोना ₹97,541, और 22 कैरेट सोना ₹89,411 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
बीते एक साल में 30% महंगा हुआ सोना
अगर पिछले साल से तुलना करें, तो अक्षय तृतीया 2024 के दिन सोना ₹73,240 प्रति 10 ग्राम था। अब यह कीमत ₹95,000 से ₹96,000 के आसपास है। यानी, एक साल में करीब 30% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। त्योहारों के समय भारत में सोना खरीदना न सिर्फ धार्मिक मान्यता से जुड़ा होता है, बल्कि इसे शुभ और समृद्धि लाने वाला भी माना जाता है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी उतार-चढ़ाव
अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से ऑटो टैरिफ में कटौती और अन्य देशों के साथ व्यापारिक बातचीत के संकेतों के चलते सोने की कीमतों में नरमी आई है।
ब्लूमबर्ग रिपोर्ट के मुताबिक, सोने का दाम 0.8% गिरकर 3316 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया है।
इससे पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता के चलते निवेशकों ने सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोना चुना था, जिससे इसकी कीमत 3500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई थी।
त्योहार पर खरीदारी का बढ़ा क्रेज
अक्षय तृतीया के दिन सोने की खरीदारी को शुभ और अक्षय फलदायक माना जाता है। यही वजह है कि लोग कीमतें बढ़ने के बावजूद इस दिन थोड़ी मात्रा में भी सोना खरीदना पसंद करते हैं, ताकि परंपरा निभाई जा सके और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे।
.webp)
