1. Home
  2. धर्म

Holika Dahan 2025: होलिका दहन पर रहेगा भद्रा का साया, जानिए शुभ मुहूर्त और समय

Holika Dahan 2025: होलिका दहन पर रहेगा भद्रा का साया, जानिए शुभ मुहूर्त और समय

Holika Dahan 2025 : फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन की परंपरा निभाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान विष्णु ने भक्त प्रह्लाद की रक्षा करते हुए होलिका का अंत किया था। इस बार होलिका दहन (Holika Dahan 2025) पर भद्रा का प्रभाव रहेगा, जिससे शुभ मुहूर्त को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

Holika Dahan 2025 : शुभ मुहूर्त और भद्रा काल

होलिका दहन (Holika Dahan 2025) का शुभ मुहूर्त 13 मार्च की रात 11:28 बजे से 12:06 बजे तक रहेगा। 13 मार्च को सुबह 10:36 बजे से रात 11:28 बजे तक भद्रा का प्रभाव रहेगा, इसलिए इस दौरान होलिका दहन करना वर्जित माना गया है।

फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 13 मार्च को सुबह 10:36 बजे से शुरू होकर 14 मार्च को दोपहर 12:24 बजे तक रहेगी। ऐसे में प्रदोष काल के दौरान होलिका दहन को अत्यंत शुभ माना गया है। वहीं, सुबह होली की पूजा करने के लिए 10:36 से 1:30 बजे तक का समय शुभ रहेगा, इसके बाद 1:30 से 3 बजे तक राहुकाल रहेगा।

भद्रा कौन हैं और क्यों मानी जाती हैं अशुभ?

पुराणों के अनुसार, भद्रा सूर्यदेव की पुत्री और शनिदेव की बहन हैं। उनका स्वभाव क्रोधी माना गया है, जिसके कारण शुभ और मांगलिक कार्यों को भद्रा काल में करने से बचना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार, जब कर्क, सिंह, कुंभ और मीन राशि में चंद्रमा का गोचर होता है, तो भद्रा पृथ्वी लोक में रहती हैं, जिससे उनके प्रभाव को अशुभ माना जाता है।

भद्रा काल में क्यों वर्जित है होलिका दहन?

भद्रा काल के दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से पहले विशेष सावधानी रखी जाती है। भद्रा की अवधि में मांगलिक कार्यों या उत्सवों का आयोजन अशुभ माना जाता है, क्योंकि इसे दुर्भाग्य और बाधाओं से जोड़कर देखा जाता है।

भद्रा का संबंध हिंदी पंचांग के पांच प्रमुख अंगों में से एक करण से है। कुल 11 करणों में सातवां करण ‘विष्टि’ ही भद्रा कहलाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भद्रा तीनों लोकों में भ्रमण करती हैं और जब वे पृथ्वी लोक में रहती हैं, तो इस दौरान किसी भी शुभ कार्य या उत्सव को करने से बचना चाहिए।

इस बार होलिका दहन से पहले भद्रा के प्रभाव का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। रात्रि 11:28 बजे के बाद होलिका दहन शुभ रहेगा, इससे पहले कोई भी दहन करना अशुभ हो सकता है। अतः, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सही समय का चयन कर सफलता, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा के लिए विधिपूर्वक होलिका दहन करना लाभकारी रहेगा।