'ठाकुर जी की कृपा से काशी आया हूं'...वृंदावन बांके बिहारी मंदिर के पुजारी ने किया श्री काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक

वाराणसी। सावन के पहले सोमवार पर वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर के पुजारी सवारियां गोस्वामी बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए वाराणसी पहुंचे। उन्होंने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
दर्शन के बाद सवारियां गोस्वामी ने कहा, ठाकुर जी की कृपा से हम काशी पहुंचे हैं। आज बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर मन पूरी तरह तृप्त हो गया।
उन्होंने आगे कहा कि सावन में काशी आकर बाबा के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए की गई प्रशासनिक व्यवस्थाओं की भी सराहना की। उन्होंने कहा, प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। दर्शन और जलाभिषेक की पूरी प्रक्रिया सुव्यवस्थित रही, जिससे भक्तों को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।"
सावन के दौरान देशभर से लाखों श्रद्धालु बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए वाराणसी पहुंच रहे हैं। ऐसे में वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के पुजारी की मौजूदगी ने इस धार्मिक आयोजन की विशेषता को और बढ़ा दिया।
.webp)
