July Vrat Tyohar List 2025 : नाग पंचमी से लेकर हरियाली तीज तक, देखें जुलाई में पड़ने वाले व्रत-त्योहार की लिस्ट

July Vrat Tyohar List 2025 : जुलाई का महीना शुरू होते ही पूरे देश में व्रत-त्योहारों का सिलसिला चालू हो जाएगा। चारों ओर हरियाली छा जाएगी, बारिश से मौसम सुहाना हो जाएगा और साथ ही शिवभक्तों को जिस शुभ समय का इंतजार होता है, वो सावन का पावन महीना भी इसी महीने 11 जुलाई से आरंभ हो रहा है। जुलाई 2025 में खास तौर पर सुहागिन महिलाओं के लिए कई अहम पर्व आएंगे जैसे- हरियाली तीज, मंगला गौरी व्रत और सावन सोमवार। वहीं गुरु पूर्णिमा, नाग पंचमी, अमावस्या, एकादशी जैसे पवित्र व्रत भी इस महीने के धार्मिक महत्व को बढ़ाएंगे। आइए जुलाई माह के प्रमुख पर्वों और व्रतों की लिस्ट पर एक नजर डालते है:
जुलाई 2025 के प्रमुख व्रत-त्योहार लिस्ट:
📅 3 जुलाई (गुरुवार):
दुर्गा मासिक अष्टमी – मां दुर्गा की आराधना और विशेष पूजा का दिन।
📅 6 जुलाई (रविवार):
देवशयनी एकादशी – भगवान विष्णु के शयनकाल की शुरुआत। चातुर्मास का आरंभ, जिसमें मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं।
📅 8 जुलाई (मंगलवार):
भौम प्रदोष व्रत – मंगल दोष से मुक्ति के लिए भगवान शिव की आराधना।
📅 10 जुलाई (गुरुवार):
गुरु पूर्णिमा, कोकिला व्रत, आषाढ़ पूर्णिमा – गुरु की महिमा का दिन, साथ ही मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए कोकिला व्रत किया जाता है।
📅 11 जुलाई (शुक्रवार):
सावन माह की शुरुआत – भोलेनाथ के भक्तों के लिए सबसे प्रिय महीना।
📅 14 जुलाई (सोमवार):
पहला सावन सोमवार व्रत, गजानन संकष्टी चतुर्थी – शिवजी को जल अर्पित करने का विशेष फलदायी दिन।
📅 15 जुलाई (मंगलवार):
पहला मंगला गौरी व्रत – विवाहित स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती हैं।
📅 16 जुलाई (बुधवार):
कर्क संक्रांति – सूर्य का दक्षिणायन आरंभ, जिससे धार्मिक दृष्टि से विशेष परिवर्तन होते हैं।
📅 21 जुलाई (सोमवार):
दूसरा सावन सोमवार, कामिका एकादशी – शिवभक्ति और विष्णुपूजन का अद्भुत संयोग।
📅 22 जुलाई (मंगलवार):
सावन प्रदोष व्रत – संध्या काल में शिवजी की विशेष पूजा का महत्व।
📅 23 जुलाई (बुधवार):
सावन शिवरात्रि – शिवरात्रि का विशेष रूप, इस दिन कांवड़ यात्रा का समापन होता है।
📅 24 जुलाई (गुरुवार):
हरियाली अमावस्या, गुरु पुष्य योग – वृक्षारोपण, पितृ पूजन और शुभ कार्यों की शुरुआत का शुभ दिन।
📅 27 जुलाई (रविवार):
हरियाली तीज – सुहागिनों का खास पर्व, माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा का दिन।
📅 28 जुलाई (सोमवार):
तीसरा सावन सोमवार, विनायक चतुर्थी – मनोकामना पूर्ति के लिए भगवान शिव और गणेशजी की आराधना।
📅 29 जुलाई (मंगलवार):
नाग पंचमी, तीसरा मंगला गौरी व्रत – सर्प पूजन और कालसर्प दोष से मुक्ति का विशेष अवसर।
📅 30 जुलाई (बुधवार):
कल्कि जयंती – भगवान विष्णु के दसवें अवतार की जयंती।
📅 31 जुलाई (गुरुवार):
तुलसीदास जयंती – रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास को श्रद्धांजलि का दिन।
.webp)
