1. Home
  2. धर्म

Mahakumbh 2025 : अध्यात्म के रंग में सराबोर नजर आएंगे बॉलीवुड-टॉलीवुड सितारे, आस्था की डुबकी लगाने पहुंचेगें संगम नगरी

Mahakumbh 2025 : अध्यात्म के रंग में सराबोर नजर आएंगे बॉलीवुड-टॉलीवुड सितारे, आस्था की डुबकी लगाने पहुंचेगें संगम नगरी

Mahakumbh 2025 : गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम पर इस बार महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) का आयोजन एक भव्य और ऐतिहासिक रूप लेगा। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, रणवीर कपूर और राखी सावंत जैसे बॉलीवुड सितारे संगम में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचेंगे। उनके ठहरने के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित शिविर तैयार किए जा रहे हैं।

Mahakumbh 2025 : पौष पूर्णिमा से शुरू होगा सितारों का आगमन


फिल्मी सितारों और नामी हस्तियों का संगम पर आगमन पौष पूर्णिमा से शुरू होगा। बॉलीवुड, टॉलीवुड, भोजपुरी और टेलीविजन इंडस्ट्री के कई सितारे इस बार अध्यात्म के रंग में रंगते नजर आएंगे। हालांकि, इन सितारों की आने की तिथियां फिलहाल गोपनीय रखी गई हैं।

काशी से लाए जाएंगे 70 देवी-देवताओं के विग्रह


महाकुंभ में 70 देवी-देवताओं के विग्रहों को स्थापित किया जाएगा, जिनमें विष्णु अवतार, समुद्र मंथन, त्रिदेव, रामदरबार और नवदुर्गा जैसे विग्रह शामिल हैं। ये विग्रह काशी में तैयार किए गए हैं और महाकुंभ में श्रद्धालुओं को इनके दर्शन का विशेष अवसर मिलेगा।

पार्किंग के लिए सुपर एप और फास्टैग से सुविधा


महाकुंभ में तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए पार्क+ कंपनी ने एक ऑटो-टेक सुपर एप लॉन्च किया है। इस एप की मदद से श्रद्धालु अपनी पार्किंग प्री-बुक कर सकेंगे और फास्टैग के जरिए भुगतान कर सकेंगे। 45 दिनों तक चलने वाले इस महाकुंभ में 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं और 25 लाख से अधिक वाहनों के पहुंचने की संभावना है।

संगम की रेती पर अध्यात्म और आस्था का महासंगम


महाकुंभ 2025, सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि संस्कृति, आस्था और अध्यात्म का एक अभूतपूर्व संगम होगा, जिसमें फिल्मी सितारे भी अपनी आस्था का प्रदर्शन करेंगे। संगम की रेती पर यह आयोजन एक ऐतिहासिक छाप छोड़ेगा।