1. Home
  2. धर्म

Mahakumbh Shahi Snan 2025: 13 जनवरी से होगा महाकुंभ का शुभारंभ, जानें स्नान और शाही स्नान की डेट

Mahakumbh Shahi Snan 2025: 13 जनवरी से होगा महाकुंभ का शुभारंभ, जानें स्नान और शाही स्नान की डेट

Mahakumbh Shahi Snan 2025 : महाकुंभ 2025 का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में किया जाएगा। समापन महाशिवरात्रि के दिन होगा। महाकुंभ के पहले शाही स्नान की (Mahakumbh Shahi Snan 2025) तिथि को लेकर श्रद्धालुओं के बीच संशय बना हुआ है। इंटरनेट पर कई भ्रामक जानकारियां मौजूद हैं—कोई इसे 13 जनवरी तो कोई 14 जनवरी बता रहा है। हम इस दुविधा को दूर करते हुए तथ्य आधारित जानकारी प्रस्तुत कर रहे हैं।

Mahakumbh Shahi Snan 2025: 13 जनवरी से होगा महाकुंभ का शुभारंभ, जानें स्नान और शाही स्नान की डेट
Mahakumbh Shahi Snan 2025: 13 जनवरी से होगा महाकुंभ का शुभारंभ, जानें स्नान और शाही स्नान की डेट

Mahakumbh Shahi Snan 2025 : पहला शाही स्नान कब?


महाकुंभ कुल 45 दिनों तक चलेगा। इसका शुभारंभ 13 जनवरी 2025 को पौष पूर्णिमा स्नान के साथ होगा। हालांकि, पहला शाही स्नान मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी को निर्धारित है। इस महाकुंभ में कुल तीन शाही स्नान होंगे। इसके अलावा, तीन अन्य तिथियां भी हैं, जिन पर स्नान को बेहद शुभ और फलदायी माना गया है।

Mahakumbh Shahi Snan 2025: 13 जनवरी से होगा महाकुंभ का शुभारंभ, जानें स्नान और शाही स्नान की डेट

स्नान और शाही स्नान की तिथियां

  • 13 जनवरी (सोमवार): स्नान, पौष पूर्णिमा
  • 14 जनवरी (मंगलवार): शाही स्नान, मकर संक्रांति
  • 29 जनवरी (बुधवार): शाही स्नान, मौनी अमावस्या
  • 3 फरवरी (सोमवार): शाही स्नान, वसंत पंचमी
  • 12 फरवरी (बुधवार): स्नान, माघी पूर्णिमा
  • 26 फरवरी (बुधवार): स्नान, महाशिवरात्रि
Mahakumbh Shahi Snan 2025: 13 जनवरी से होगा महाकुंभ का शुभारंभ, जानें स्नान और शाही स्नान की डेट

चार पवित्र नदियों पर महाकुंभ का आयोजन

महाकुंभ हिंदू धर्म का सबसे बड़ा धार्मिक उत्सव है, जो हर 12 वर्षों में आयोजित होता है। श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान कर मोक्ष की कामना करते हैं। महाकुंभ केवल चार तीर्थ स्थलों पर आयोजित होता है:

  • प्रयागराज (संगम): गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम
  • हरिद्वार: गंगा नदी
  • उज्जैन: शिप्रा नदी
  • नासिक: गोदावरी नदी

इस बार का महाकुंभ प्रयागराज के संगम पर आयोजित हो रहा है, जहां लाखों श्रद्धालु अपनी आस्था की डुबकी लगाएंगे।

Mahakumbh Shahi Snan 2025: 13 जनवरी से होगा महाकुंभ का शुभारंभ, जानें स्नान और शाही स्नान की डेट