1. Home
  2. धर्म

Makar Sankranti 2025: 14 जनवरी को मनाई जाएगी मकर संक्रांति, जानें क्यों हैं इस दिन स्नान-दान का विशेष महत्व

Makar Sankranti 2025: 14 जनवरी को मनाई जाएगी मकर संक्रांति, जानें क्यों हैं इस दिन स्नान-दान का विशेष महत्व


Makar Sankranti 2025 : नए साल 2025 का पहला प्रमुख त्योहार मकर संक्रांति 14 जनवरी को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जिससे खरमास समाप्त होकर शुभ कार्यों की शुरुआत होती है।

Makar Sankranti 2025 : शुभ स्नान और दान मुहूर्त


दृक पंचांग के अनुसार, मकर संक्रांति पर पुण्य काल सुबह 09:03 बजे से शाम 05:46 बजे तक रहेगा, जबकि महा पुण्य काल सुबह 09:03 बजे से रात 10:48 बजे तक रहेगा। इस दौरान गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व है।

मकर संक्रांति का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व


इस दिन भगवान सूर्य उत्तरायण होते हैं, जो शुभता और सकारात्मकता का प्रतीक है। माना जाता है कि इस अवधि में मृत्यु को प्राप्त होने वाले व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

दान-पुण्य का महत्व


मकर संक्रांति के दिन गरीबों को गर्म कपड़े, तिल, चावल, और चांदी का दान करना शुभ माना जाता है। कांसे के बर्तन में तिल और चावल का दान अक्षय पुण्य प्रदान करता है और घर में सुख-समृद्धि लाता है।