1. Home
  2. धर्म

श्रृंगार महोत्सव : शीतला चौकियां धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, भोजपुरी कलाकार अरविंद अकेला 'कल्लू' के देवी गीतों पर झूमे भक्त

श्रृंगार महोत्सव : शीतला चौकियां धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, भोजपुरी कलाकार अरविंद अकेला 'कल्लू' के देवी गीतों पर झूमे भक्त

जौनपुर: शीतला चौकियां धाम (Sheetla Chaukiya Dham) में आयोजित तीन दिवसीय श्रृंगार महोत्सव के दूसरे दिन पूर्वांचल के प्रसिद्ध भोजपुरी कलाकारों का आगमन हुआ। इस अवसर पर भक्तों का उमड़ा हुजूम अपने चहेते कलाकारों के साथ सेल्फी लेते नजर आया। महोत्सव का आयोजन मंदिर महंत विवेकानंद पंडा की देखरेख में किया गया, जिसमें कलाकारों का स्वागत पूजा अर्चना कर किया गया।

श्रृंगार महोत्सव : शीतला चौकियां धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, भोजपुरी कलाकार अरविंद अकेला 'कल्लू' के देवी गीतों पर झूमे भक्त

कार्यक्रम के आयोजक और भोजपुरी फिल्म एक्टर आशीष माली ने मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी अजय अंबष्ट, मन्दिर के महंत विवेकानंद पंडा, मन्दिर अध्यक्ष विकास पंडा, और मन्दिर संरक्षक के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर लखनऊ से पधारे सलीम सागर की टीम ने गणेश वंदना की विहंगम झांकी प्रस्तुत की, जिससे कार्यक्रम की शुरुआत भव्य तरीके से हुई।

श्रृंगार महोत्सव : शीतला चौकियां धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, भोजपुरी कलाकार अरविंद अकेला 'कल्लू' के देवी गीतों पर झूमे भक्त

कार्यक्रम के दौरान पूर्वांचल के प्रसिद्ध भोजपुरी कलाकार अरविंद अकेला (कल्लू) ने 'माई हो तनी आ जयतु', 'गदहा पे होके सवारी' जैसे भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति देकर पंडाल में मौजूद श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। दर्शक, विशेषकर युवा वर्ग, अरविंद अकेला के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आए। वहीं, भोजपुरी गायिका सविता मौर्य ने अपने शानदार देवीगीतों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में जनपद की प्रसिद्ध यूट्यूबर अभिनेत्री रोली जौनपुरी ने भोजपुरी अंदाज में महिलाओं के बीच संवाद करते हुए कार्यक्रम में अपनी भागीदारी दी। मडियाहूं से पधारे रोहित रुद्र ने देवीगीत 'चला चली माई चौकियां के दरबार' की प्रस्तुति दी, जिससे पंडाल में बैठी महिलाएं नाचते हुए नजर आईं।

श्रृंगार महोत्सव : शीतला चौकियां धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, भोजपुरी कलाकार अरविंद अकेला 'कल्लू' के देवी गीतों पर झूमे भक्त

साथ ही, 7 वर्षीय गुनगुन ने अपने गुरु आशीष माली के साथ 'जौनपुर नगरिया में शीतला बजरिया' की भावपूर्ण प्रस्तुति दी, जिसे देख लोग भावुक हो गए। कार्यक्रम के दौरान अरविंद अकेला (कल्लू) को मंदिर महंत विवेकानंद पंडा और भोजपुरी फिल्म एक्टर आशीष माली द्वारा लाल चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद अन्य प्रमुख व्यक्तियों में अमरदेव माली, छोटेलाल माली, सूरज सेठ, संतोष कुमार मिश्रा, अरुण पंडा, मोनी पंडा, मन्दिर प्रबंधक अजय पंडा, अमित माली, श्याम लाल माली, मनोज माली, संतोष गुप्ता, तितू यादव, बिल्ला सोनकर, शिवम मौर्य, सूरज जायसवाल सहित कई लोग शामिल रहे। महोत्सव में पधारे हुए सभी मुख्य अतिथियों और गायक कलाकारों का आभार आशीष माली ने व्यक्त किया।

श्रृंगार महोत्सव : शीतला चौकियां धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, भोजपुरी कलाकार अरविंद अकेला 'कल्लू' के देवी गीतों पर झूमे भक्त

इस आयोजन के दौरान पुलिस चौकी प्रभारी निखिलेश तिवारी और उनके सहयोगी पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।