1. Home
  2. शिक्षा

BPSC 70वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: यहां जानें कैसे करें डाउनलोड

BPSC 70वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: यहां जानें कैसे करें डाउनलोड

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा (CCE) 2024 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 13 दिसंबर 2024 को पूरे बिहार में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। प्रवेश का अंतिम समय सुबह 11 बजे है। परीक्षा एक पाली में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगी। यह परीक्षा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 2,035 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है।

परीक्षा का प्रारूप

70वीं CCE प्रारंभिक परीक्षा में कुल 150 अंकों के वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रश्न पूछे जाएंगे। हर गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के लिए पात्र होंगे।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका

  1. onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  3. 70वीं परीक्षा एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  4. स्क्रीन पर अपना एडमिट कार्ड देखें।
  5. जानकारी सही होने की पुष्टि करें और इसे डाउनलोड कर लें।
  6. परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट साथ लाना न भूलें।

जरूरी निर्देश

आयोग 10 दिसंबर 2024 को परीक्षा केंद्र कोड और संबंधित जानकारी अपने डैशबोर्ड पर उपलब्ध कराएगा। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान निर्देशों का पालन करना होगा ताकि किसी तरह की गड़बड़ी से बचा जा सके।