CBSE 12th Result 2025: सीबीएसई ने जारी किए 12वीं के नतीजे, लड़कियों ने मारी बाजी

CBSE 12th Result 2025 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार कुल 88.39% छात्र सफल हुए हैं। सभी छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, DigiLocker, UMANG ऐप और SMS सेवा के जरिए भी परिणाम देखे जा सकते हैं।
लड़कियों ने फिर साबित की बढ़त
इस साल भी लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ा है। लड़कियों का पास प्रतिशत 91.64% रहा, जबकि लड़कों का रिजल्ट 85.70% रहा। यानी लड़कियों ने 5.94% की बढ़त हासिल की। पिछले साल की तुलना में कुल पासिंग परसेंटेज में 0.41% का सुधार देखा गया है।
कौन सा रीजन रहा सबसे आगे?
रीजन वाइज देखें तो आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा रीजन ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया है। यहां का पास प्रतिशत 99.60% रहा। इसके बाद त्रिवेंद्रम (99.32%) और चेन्नई (97.39%) जैसे शहरों का प्रदर्शन भी बेहतरीन रहा। वहीं उत्तर प्रदेश का प्रयागराज क्षेत्र सबसे पीछे रहा, जहां केवल 79.53% छात्र ही पास हो सके।
रीजन वाइज पास प्रतिशत:
-
विजयवाड़ा: 99.60%
-
त्रिवेंद्रम: 99.32%
-
चेन्नई: 97.39%
-
बेंगलुरु: 95.95%
-
दिल्ली वेस्ट: 95.17%
-
दिल्ली ईस्ट: 95.06%
-
चंडीगढ़: 91.61%
-
पुणे: 90.93%
-
अजमेर: 90.40%
-
भुवनेश्वर: 83.64%
-
गुवाहाटी: 83.62%
-
देहरादून: 83.45%
-
पटना: 82.86%
-
भोपाल: 82.46%
-
नोएडा: 81.29%
-
प्रयागराज: 79.53%
टॉपर्स की सूची नहीं होगी जारी
CBSE इस साल भी किसी भी छात्र को टॉपर घोषित नहीं करेगा। न ही बोर्ड मेरिट लिस्ट जारी करेगा। स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने स्तर पर किसी छात्र को जिले या स्कूल का टॉपर न बताएं।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र
इस साल 12वीं की परीक्षा में 1.15 लाख से ज्यादा छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इनमें से 24,000 से अधिक छात्रों ने 95% से भी अधिक अंक हासिल किए। वहीं, करीब 1.29 लाख छात्रों को कंपार्टमेंट की श्रेणी में रखा गया है, जिन्हें सुधार परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।
.webp)
