CBSE Board Exam 2025 : 10वीं और12वीं परीक्षा के लिए जारी की गई गाइडलाइन, एग्जाम हाॅल में फोन के साथ पकड़े गए तो 2 साल के लिए होंगे बैन

CBSE Board Exam 2025 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में मोबाइल फोन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। यदि कोई छात्र परीक्षा के दौरान मोबाइल या अन्य उपकरण के साथ पकड़ा जाता है, तो उसे दो वर्षों तक परीक्षा देने से रोका जाएगा। अभी तक ऐसी स्थिति में एक साल का प्रतिबंध लागू होता था।
सीबीएसई ने परीक्षा (CBSE Board Exam 2025) में अनुचित साधनों की परिभाषा का विस्तार करते हुए सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने को भी इसमें शामिल किया है। अधिकारियों ने बताया कि बीते कुछ वर्षों में परीक्षाओं को लेकर सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने की घटनाएं सामने आई हैं, जिन्हें रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।
सीसीटीवी से होगी परीक्षा की निगरानी
सीबीएसई की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। बोर्ड के सचिव डॉ. भारद्वाज ने कहा कि इस बार परीक्षा केंद्रों पर निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे बेहतर निगरानी और परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाया जा सकेगा।
.webp)
