1. Home
  2. शिक्षा

CDS 2 Final Result 2024: UPSC ने घोषित किया CDS एग्जाम का फाइनल रिजल्ट, ऐसे करें चेक

UPSC CDS 2

UPSC CDS 2 2024 : अगर आप भारतीय सेना में अधिकारी बनने की तैयारी कर रहे थे और UPSC CDS 2 परीक्षा 2024 में शामिल हुए थे, तो आपके लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 23 मई 2025 को CDS 2 परीक्षा का फाइनल परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अपना रिजल्ट UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

किन उम्मीदवारों को मिला फाइनल सेलेक्शन?

यह फाइनल रिजल्ट उन कैंडिडेट्स के लिए है जिन्होंने पहले लिखित परीक्षा पास की और फिर Services Selection Board (SSB) के इंटरव्यू में भी सफलता हासिल की। सेलेक्टेड अभ्यर्थियों को अब ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA), चेन्नई में अक्टूबर 2025 से शुरू होने वाले ट्रेनिंग कोर्स में शामिल होने का मौका मिलेगा। इस कोर्स के दो कैटेगरी हैं:

  • 122वां शॉर्ट सर्विस कमीशन कोर्स (पुरुष उम्मीदवारों के लिए)

  • 36वां शॉर्ट सर्विस कमीशन नॉन-टेक्निकल कोर्स (महिला उम्मीदवारों के लिए)

मेडिकल रिपोर्ट इस लिस्ट में शामिल नहीं

जारी की गई मेरिट लिस्ट सिर्फ लिखित परीक्षा और SSB इंटरव्यू पर आधारित है। मेडिकल परीक्षण के नतीजे अभी इस सूची में नहीं जोड़े गए हैं। साथ ही, चयनित सभी उम्मीदवारों की उम्मीदवारी फिलहाल अस्थायी (provisional) है और उनकी जन्मतिथि व शैक्षिक योग्यताओं की पुष्टि सेना मुख्यालय द्वारा की जाएगी।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  1. सबसे पहले UPSC की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर “UPSC CDS 2 Final Result 2024” वाले लिंक पर क्लिक करें।

  3. एक PDF फाइल खुलेगी जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए होंगे।

  4. इस PDF को डाउनलोड करें और सेव करके रख लें।

स्कोर कार्ड कब मिलेगा?

UPSC सभी उम्मीदवारों के अंकों की जानकारी रिजल्ट जारी होने के 15 दिनों के अंदर वेबसाइट पर उपलब्ध कराएगा। ये मार्क्स वेबसाइट पर 30 दिनों तक उपलब्ध रहेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर UPSC की वेबसाइट चेक करते रहें।