CUET PG Exam Date 2025 : जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन, जानें पूरी डिटेल

CUET PG Exam Date 2025 : केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली सीयूईटी-पीजी 2025 परीक्षा (CUET PG Exam Date 2025) की अधिसूचना जल्द ही जारी की जा सकती है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) इस परीक्षा का आयोजन करती है। उम्मीद है कि आवेदन प्रक्रिया दिसंबर 2024 के चौथे सप्ताह में शुरू हो सकती है।
CUET PG Exam Date 2025 : संभावित कार्यक्रम और महत्वपूर्ण तिथियां
सीयूईटी-पीजी 2025 परीक्षा के लिए संभावित तिथियां निम्नलिखित हैं:
परीक्षा के अंतर्गत पाठ्यक्रम
सीयूईटी-पीजी 2025 परीक्षा के जरिए विभिन्न सामान्य और व्यावसायिक डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। इनमें निम्नलिखित प्रमुख पाठ्यक्रम शामिल हैं:
सामान्य पाठ्यक्रम: एमएससी, एमए, एमटेक, एमसीए, एमकॉम, एमएफए
व्यावसायिक पाठ्यक्रम: बीएड, एमएड, एमबीए, एलएलबी, एलएलएम
पात्रता मानदंड
परीक्षा में शामिल होने के लिए किसी प्रकार की आयु सीमा नहीं है। वे उम्मीदवार जो स्नातक डिग्री पूरी कर चुके हैं या 2025 में अपनी अंतिम स्नातक परीक्षा देंगे, इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, पाठ्यक्रम-विशेष पात्रता मानदंड अधिसूचना जारी होने के बाद ही स्पष्ट होंगे
NTA द्वारा परीक्षा मार्च 2025 में कई चरणों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार करें और परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें।
Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts
.webp)
