CUET UG 2025 Result : लाखों छात्रों का इंतजार हुआ खत्म, सीयूईटी का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

CUET UG 2025 Result : कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2025 का रिजल्ट आखिरकार घोषित कर दिया गया है। लाखों स्टूडेंट्स को जिस पल का बेसब्री से इंतजार था, वह अब आ चुका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 4 जुलाई 2025 को आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। अब छात्र अपने एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से रिजल्ट देख सकते हैं।
कब हुई थी CUET UG 2025 परीक्षा?
इस साल CUET UG 2025 की परीक्षा 13 मई से 3 जून के बीच देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। यह एग्जाम भारत के केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य प्रमुख संस्थानों में अंडरग्रेजुएट कोर्सेस में एडमिशन के लिए लिया जाता है। हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं, ताकि उन्हें देश के टॉप यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने का मौका मिल सके।
फाइनल आंसर की पहले ही हो चुकी है जारी
NTA ने 1 जुलाई को परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी थी। हालांकि, यह केवल एक संदर्भ के लिए होती है, असली परिणाम छात्रों के स्कोरकार्ड के रूप में जारी होता है जिसमें विषयवार अंक और कुल स्कोर शामिल होता है।
कैसे डाउनलोड करें CUET UG 2025 का स्कोरकार्ड?
-
सबसे पहले cuet.nta.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर दिख रहे “CUET UG Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
-
नए पेज पर अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
-
जानकारी सबमिट करने के बाद आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
स्कोरकार्ड को ध्यान से चेक करें, डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।
रिजल्ट के बाद क्या करना है?
रिजल्ट आने के बाद अब छात्रों को विभिन्न यूनिवर्सिटीज की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। हर विश्वविद्यालय अपनी अलग कटऑफ और मेरिट लिस्ट जारी करेगा। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे जिन कॉलेजों या कोर्सेज में एडमिशन लेना चाहते हैं, उनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और काउंसलिंग से जुड़ी तारीखों की जानकारी समय पर चेक करते रहें।
.webp)
