1. Home
  2. शिक्षा

CUET UG 2025 Result : 13 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार होगा खत्म, NTA ने रिजल्ट जारी करने की डेट की घोषित

CUET UG Result

CUET UG 2025 Result : देशभर के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी 2025 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है कि CUET UG 2025 का रिजल्ट 4 जुलाई, शुक्रवार को जारी किया जाएगा।

यह नतीजा cuet.nta.nic.in पर उपलब्ध होगा। हालांकि रिजल्ट किस समय आएगा, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।

क्या मिलेगा स्कोरकार्ड में?

रिजल्ट के साथ-साथ स्कोरकार्ड भी जारी होगा, जिसमें निम्न जानकारियां होंगी:

  • छात्र का नाम और रोल नंबर

  • श्रेणी और लिंग

  • विषय कोड और विषयवार अंक

  • क्वालिफाइंग स्टेटस

  • आवेदन किया गया प्रोग्राम

यह स्कोरकार्ड देशभर की केंद्रीय और अन्य भागीदारी विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए बेहद जरूरी दस्तावेज होगा।

ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

  1. सबसे पहले cuet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं।

  2. होमपेज पर “CUET UG 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपनी एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

  4. लॉगिन करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।

  5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट करके रख लें।

कब हुई थी परीक्षा?

CUET UG 2025 की परीक्षा 13 मई से 4 जून 2025 तक देश के 388 शहरों और विदेशों के 24 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में करीब 13 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। परीक्षा को 13 भाषाओं और 23 विषयों में संपन्न कराया गया था।

कुछ तकनीकी कारणों से कुछ विषयों की पुनर्परीक्षा 2 से 4 जून के बीच करवाई गई थी।

आगे की प्रक्रिया क्या होगी?

रिजल्ट जारी होते ही विभिन्न विश्वविद्यालय अपनी काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करेंगे। छात्र अपने स्कोर के आधार पर संबंधित विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे। इसलिए स्कोरकार्ड को सुरक्षित रखें और नियमित रूप से संबंधित विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

पहले ही आ चुकी है फाइनल आंसर की

NTA ने 1 जुलाई को CUET UG 2025 की फाइनल आंसर की जारी कर दी थी। इसके बाद से ही छात्रों को रिजल्ट का इंतजार था, जो अब शुक्रवार को समाप्त हो जाएगा।