UP Police Constable Recruitment: 60,244 पदों पर फाइनल रिजल्ट जारी, यहां देखें रिजल्ट

UP Police Constable Recruitment : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने सिपाही भर्ती परीक्षा 2023 (UP Police Constable Recruitment) का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। होली के अवसर पर युवाओं को बड़ी खुशखबरी देते हुए बोर्ड ने 13 मार्च 2025 को दोपहर 1 बजे अंतिम परिणाम घोषित किया।
रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध
सिपाही भर्ती परीक्षा का परिणाम UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी श्रेणीवार चयन सूची और मेरिट लिस्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। चयन प्रक्रिया नॉर्मलाइज स्कोर और आरक्षण नियमों के अनुसार पूरी की गई है।
परीक्षा और चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को संपन्न हुई थी।
- सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया गया।
- कुल 60,244 पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है।
रिजल्ट कैसे देखें?
अभ्यर्थी अपने परीक्षा परिणाम देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं:
रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
बोर्ड ने सभी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं और परीक्षा प्रक्रिया में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही, सभी को होली की हार्दिक बधाई दी गई है।
.webp)
