GATE Admit Card 2025 : प्रवेश पत्र की तारीख में बदलाव, 7 जनवरी को होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड

GATE Admit Card 2025 : आईआईटी रुड़की ने गेट 2025 परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख में बदलाव किया है। पहले यह 2 जनवरी को जारी होने वाला था, लेकिन अब इसे 7 जनवरी 2025 तक स्थगित कर दिया गया है। गेट परीक्षा की शुरुआत 1 फरवरी से होगी और यह 16 फरवरी तक जारी रहेगी।
गेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को गेट की आधिकारिक वेबसाइट (gate2025.iitr.ac.in) पर जाकर अपने आवेदन आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा। इसके बाद, एडमिट कार्ड का लिंक सक्रिय होने पर उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
गेट एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि और समय, और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी प्रमाण लाना अनिवार्य होगा।
गेट 2025 परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।
.webp)
