BHU में हिंदी लेखन को मिलेगा बढ़ावा, 5000 रुपये तक का पुरस्कार और प्रमाण पत्र, जानें पूरी डिटेल

BHU: हिंदी लेखन को प्रोत्साहित करने के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने नई पहल शुरू की है। इस योजना के तहत हर साल सभी विभागों और कार्यालयों में हिंदी लेखन को बढ़ावा देने के लिए कर्मचारियों और अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
योजना के मुख्य बिंदु:
- पुरस्कार और सम्मान:
पहले स्थान पर आने वाले दो प्रतिभागियों को ₹5000 और प्रमाण पत्र।
दूसरे स्थान पर आने वाले तीन प्रतिभागियों को ₹3000 और प्रमाण पत्र।
तीसरे स्थान पर रहने वाले पांच प्रतिभागियों को ₹2000 और प्रमाण पत्र।
- मूल्यांकन प्रक्रिया:
हिंदी में किए गए कार्यों के लिए 70% अंक।
विचारों की स्पष्टता और बोलने में 30% अंक।
क्षेत्रीय भाषाओं (कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलयालम, बांग्ला, असमिया, उड़िया) के लिए 20% अतिरिक्त अंक।
- योग्यता और नियम:
हर साल 20,000 से अधिक हिंदी शब्द लिखने वाले अधिकारी और कर्मचारी पात्र होंगे।
एक ही व्यक्ति को लगातार दो वर्षों तक सम्मानित नहीं किया जाएगा।
- रिपोर्टिंग:
हिंदी में किए गए कार्यों की मासिक रिपोर्ट बनानी होगी।
कार्यालय प्रमुख से हस्ताक्षर करवाकर रिपोर्ट जमा करनी होगी।
प्रोत्साहन का उद्देश्य
इस योजना का उद्देश्य हिंदी लेखन को बढ़ावा देना और छात्रों, रिसर्चर्स और प्रोफेसर्स को सूचना व अध्ययन सामग्री हिंदी में उपलब्ध कराना है। इससे हिंदी भाषी छात्रों को बड़े आदेश और नोटिस समझने में आसानी होगी।
BHU ने इस योजना को सफल बनाने के लिए सभी संस्थानों, विभागों और कार्यालयों को अधिसूचना जारी की है। राजभाषा प्रकोष्ठ द्वारा आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
.webp)
