1. Home
  2. शिक्षा

JEE Advanced 2025 : परीक्षा की डेट आई सामने, जानें कब होगा एग्जाम

JEE Advanced 2025 : परीक्षा की डेट आई सामने, जानें कब होगा एग्जाम

JEE Advanced 2025 : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा - एडवांस्ड (JEE Advanced 2025) की परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। देश के प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थानों में प्रवेश के लिए यह परीक्षा 18 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी।

JEE Advanced 2025 : परीक्षा का विवरण

इस परीक्षा में कुल दो पेपर होंगे:

पेपर 1: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

पेपर 2: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

परीक्षा की अवधि प्रत्येक पेपर के लिए तीन घंटे की होगी। दोनों पेपरों में शामिल होना सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है।

सूचना विवरणि का जल्द होगी जारी

आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस्ड 2025 का पाठ्यक्रम पहले ही जारी कर दिया है। जल्द ही परीक्षा की आधिकारिक सूचना विवरणिका में पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न और अंकन योजना सहित अन्य विवरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

पात्रता मानदंड

जेईई मेन 2025 में बीई/बीटेक पेपर में शीर्ष 2,50,000 अभ्यर्थी जेईई एडवांस्ड के लिए पात्र होंगे।

हाल ही में संयुक्त प्रवेश बोर्ड (JAB) ने परीक्षा प्रयासों की संख्या घटाकर दो कर दी है। पहले इसे तीन प्रयासों तक बढ़ा दिया गया था।

अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी के लिए जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक कर सकते हैं।