1. Home
  2. शिक्षा

JEE Main 2025 : सेशन 2 की फाइनल Answer key जारी, जानें कब आएगा रिजल्ट

JEE

JEE Main 2025 : सेशन 2 परीक्षा में शामिल लाखों छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने फाइनल आंसर की और रिजल्ट को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। जिन उम्मीदवारों को परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी का लंबे समय से इंतजार था, उनके लिए अब इंतजार खत्म हो गया है।

NTA ने JEE (Main) 2025 Session-II की Final Answer Key आज दोपहर 2 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर अपलोड कर दी है। छात्र अपने एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन कर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

रिजल्ट कल तक होगा घोषित

एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि JEE Main 2025 का परिणाम 19 अप्रैल तक जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि किसी भी महत्वपूर्ण अपडेट से चूक न जाएं।

पहले 17 अप्रैल को आने की थी संभावना

पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फाइनल आंसर की 17 अप्रैल तक आ सकती है, लेकिन तब कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं थी। अब जब NTA ने खुद तारीख और समय की पुष्टि कर दी है, तो छात्रों में एक बार फिर से उत्साह लौट आया है।

JEE Advanced के लिए पहला कदम

बता दें कि JEE Main 2025 के दोनों सेशंस में कुल मिलाकर लाखों छात्रों ने परीक्षा दी है। जो छात्र टॉप रैंक हासिल करेंगे, उन्हें JEE Advanced 2025 में भाग लेने का मौका मिलेगा। ऐसे में सभी की निगाहें अब अंतिम उत्तर कुंजी और उसके बाद आने वाले परिणाम पर टिकी हुई हैं।