1. Home
  2. शिक्षा

JEE Main 2025: NTA ने जारी किया सत्र-2 का टाइम टेबल, जानें एग्जाम शेड्यूल

JEE Main 2025: NTA ने जारी किया सत्र-2 का टाइम टेबल, जानें एग्जाम शेड्यूल

JEE Main 2025: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main) 2025 के दूसरे सत्र की तारीखों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित होगी। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

JEE Main 2025: NTA ने जारी किया सत्र-2 का टाइम टेबल, जानें एग्जाम शेड्यूल

परीक्षा केंद्र और शिफ्ट विवरण

JEE Main सत्र-2 की परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित होगी, साथ ही विदेशों में भी 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी:

  • पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

विभिन्न तिथियों पर आयोजित होने वाली परीक्षाएं

  • पेपर 1 (बीई/बीटेक) की परीक्षा 2, 3, 4 और 7 अप्रैल को होगी। इन तारीखों पर परीक्षा दोनों शिफ्टों में होगी, जबकि 8 अप्रैल को केवल दूसरी शिफ्ट में पेपर 1 आयोजित किया जाएगा।
  • पेपर 2ए (बीआर्क) और पेपर 2बी (बीप्लानिंग) की परीक्षा 9 अप्रैल को पहली शिफ्ट में होगी। इसी दिन बीआर्क और बीप्लानिंग दोनों परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी।

परीक्षा पैटर्न और महत्वपूर्ण बदलाव

JEE Main परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के प्रश्न होंगे।

  • पेपर 1 (बीई/बीटेक) में कुल 75 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
  • पेपर 2ए (बीआर्क) और पेपर 2बी (बीप्लानिंग) का पैटर्न अलग होगा।
  • नए नियमों के अनुसार, सेक्शन बी में अब कोई वैकल्पिक प्रश्न नहीं होंगे और अभ्यर्थियों को सभी पांच प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य होगा

उम्मीदवार परीक्षा की विस्तृत जानकारी के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।