JEE Main Admit Card 2025 : एडमिट कार्ड जारी, यहां से कर सकते हैं ऐसे डाउनलोड

JEE Main Admit Card 2025 : जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा के एडमिट कार्ड नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दिए हैं। परीक्षा शहर की जानकारी पहले ही जारी की जा चुकी थी। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं
परीक्षा की तिथि और समय
पेपर-1 (बीई और बीटेक):
- परीक्षा की तिथियां: 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2025
- शिफ्ट विवरण:
- सुबह की शिफ्ट: 9:00 AM से 12:00 PM
- दोपहर की शिफ्ट: 3:00 PM से 6:00 PM
पेपर-2 (बी आर्क और बी प्लानिंग):
- परीक्षा तिथि: 30 जनवरी 2025
- समय: 3:00 PM से 6:30 PM
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर "जेईई मेन एडमिट कार्ड 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज पर आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- डिटेल्स भरने के बाद "सबमिट" पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड की जानकारी चेक करें और इसे डाउनलोड कर लें।
- भविष्य में उपयोग के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी रखें।
परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित
जेईई मेन 2025 परीक्षा कुल 13 भाषाओं में आयोजित होगी।
- पेपर-1: बीई/बी.टेक कोर्स के लिए
- पेपर-2: बी.आर्क और बी.प्लानिंग कोर्स के लिए
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 28 अक्टूबर 2024 से शुरू होकर 22 नवंबर 2024 को समाप्त हुआ।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
जेईई मेन 2025 परीक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी और अपडेट के लिए jeemain.nta.nic.in पर विजिट करे
.webp)
