NEET UG 2025 Result Out : 21 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, ऐसे करें स्कोरकार्ड चेक

NEET UG 2025 Result Out: जिस पल का लाखों मेडिकल स्टूडेंट्स को लंबे समय से इंतज़ार था, वो आखिरकार आ ही गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार करीब 21 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था, और अब सभी की नज़रें उनके स्कोर और रैंक पर टिकी हैं।
रिजल्ट कहां और कैसे देखें?
उम्मीदवार NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड देख सकते हैं। रिजल्ट सिर्फ ऑनलाइन मोड में उपलब्ध है।
इतने स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा
NEET UG 2025 में इस बार रिकॉर्ड तोड़ 20.7 से 21 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा शांतिपूर्वक आयोजित की गई थी और 3 जून को प्रोविजनल आंसर की जारी हुई थी। उम्मीदवारों को 5 जून तक ऑब्जेक्शन दाखिल करने का मौका दिया गया था।
NEET UG 2025 का रिजल्ट ऐसे चेक करें:
-
सबसे पहले neet.nta.nic.in वेबसाइट खोलें।
-
होमपेज पर "NEET UG 2025 Result" के लिंक पर क्लिक करें।
-
अपनी एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज कर लॉगिन करें।
-
आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
-
उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट संभाल कर रखें।
अब आगे क्या होगा?
रिजल्ट के बाद अगला स्टेप होगा काउंसलिंग प्रोसेस। स्टूडेंट्स की रैंक, स्कोर और कैटेगरी के आधार पर MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्सेस में एडमिशन दिया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया का शेड्यूल जल्द ही MCC (मेडिकल काउंसलिंग कमेटी) द्वारा जारी किया जाएगा।
.webp)
