1. Home
  2. शिक्षा

One Nation, One ID : छात्रों के लिए लॉन्च हुई APAAR ID योजना, जानें पूरी डिटेल

One Nation, One ID : छात्रों के लिए लॉन्च हुई APAAR ID योजना, जानें पूरी डिटेल

APAAR ID : छात्रों की शैक्षणिक जानकारी और दस्तावेजों को सुरक्षित और डिजिटल बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार ने ऑटोमेटिक परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्टर (APAAR ID) योजना शुरू की है। इस योजना के तहत पहली से 12वीं कक्षा तक के छात्रों को 12 अंकों का यूनिक आईडी नंबर मिलेगा, जिससे उनकी शैक्षणिक जानकारी और दस्तावेज सिर्फ एक क्लिक पर उपलब्ध होंगे।

क्या है APAAR ID?


APAAR ID, "वन नेशन, वन आईडी" पहल का हिस्सा है, जो सरकारी और निजी स्कूलों के छात्रों पर लागू होगी। छात्रों के स्कूलों को उनकी जानकारी वेबसाइट apaar.education.gov.in पर पंजीकृत करनी होगी। यह आईडी छात्रों के शैक्षणिक दस्तावेजों के डिजिटलीकरण और पारदर्शिता को बढ़ावा देगी।

APAAR ID के प्रमुख लाभ:

  1. डुप्लीकेट दस्तावेज की आसानी से उपलब्धता:
    छात्रों के दस्तावेज खो जाने पर अब उन्हें बार-बार बोर्ड कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। यह आईडी मार्कशीट और अन्य दस्तावेजों को डिजिटल रूप में सुरक्षित रखेगी।
  2. फर्जी दस्तावेजों पर रोक:
    नियोक्ता अब उम्मीदवार की शैक्षणिक जानकारी को सीधे सत्यापित कर सकते हैं, जिससे फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने के मामलों में कमी आएगी।

योजना की विशेषताएं:

छात्रों को 12 अंकों का यूनिक आईडी नंबर दिया जाएगा।

शैक्षणिक प्रदर्शन, परीक्षा परिणाम, उपस्थिति और पीटीएम रिकॉर्ड जैसी जानकारी डिजिटल रूप से स्टोर होगी।

पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

यह पहल न केवल छात्रों की मदद करेगी, बल्कि देश के शैक्षणिक ढांचे में तकनीकी क्रांति भी लाएगी।