1. Home
  2. शिक्षा

RRB Notice : बिहार के उम्मीदवारों के लिए रेलवे का खास निर्देश, 10 फरवरी तक करें यह काम


नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP), आरपीएफ, जेई और एसआई समेत विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले बिहार के उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। यह नोटिस जाति प्रमाणपत्र से संबंधित है, जिसे उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से भेजना अनिवार्य है।

जाति प्रमाणपत्र से संबंधित निर्देश

आरआरबी के अनुसार, ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने आवेदन फॉर्म में अनुसूचित जाति (SC) का उल्लेख किया है लेकिन वे विशेष जातियों (PAN/SAWASI/PANR/TANTI-TAWA) से संबंधित हैं, उन्हें 1 दिसंबर, 2024 को या उसके बाद जारी किए गए अपने नए जाति प्रमाणपत्र की स्व-सत्यापित स्कैन कॉपी 10 फरवरी, 2024 तक जमा करनी होगी।

RRB Notice : बिहार के उम्मीदवारों के लिए रेलवे का खास निर्देश, 10 फरवरी तक करें यह काम

ईमेल भेजने की प्रक्रिया और अंतिम तिथि

उम्मीदवारों को पीडीएफ प्रारूप में स्कैन की गई कॉपी अपने रजिस्टर ईमेल आईडी से नीचे दिए गए ईमेल पतों पर भेजनी होगी।

नोट: ईमेल में आवेदन पंजीकरण संख्या, आवेदक का नाम, पंजीकृत मोबाइल नंबर, सीईएन नंबर, पुराना और संशोधित समुदाय एवं जाति की जानकारी देना अनिवार्य है।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय लाना होगा नया प्रमाणपत्र

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान उम्मीदवारों को नया जाति प्रमाणपत्र और आवेदन प्रक्रिया के दौरान जमा किया गया पुराना प्रमाणपत्र दोनों लाना होगा। दोनों प्रमाणपत्रों में कोई विसंगति पाई जाने पर उम्मीदवार को अनारक्षित श्रेणी में माना जाएगा।

RRB Notice : बिहार के उम्मीदवारों के लिए रेलवे का खास निर्देश, 10 फरवरी तक करें यह काम


जाति प्रमाणपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी, 2024 (रात्रि 11:59 बजे) है।

अधिक जानकारी के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।