1. Home
  2. शिक्षा

VBSPU : एम.एड. पाठ्यक्रम में 9 दिसंबर से शुरू होगी दूसरी काउंसिलिंग, जानें पूरी डिटेल

VBSPU : एम.एड. पाठ्यक्रम में 9 दिसंबर से शुरू होगी दूसरी काउंसिलिंग, जानें पूरी डिटेल

जौनपुर: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में एम.एड. पाठ्यक्रम (सत्र 2024-26) में प्रवेश के लिए दूसरी काउंसिलिंग का 9 दिसंबर 2024 को सुबह 10:30 बजे विश्वविद्यालय परिसर स्थित विश्वश्वरैया हाल, यू.एन.एस. इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में की जाएगी। इस काउंसिलिंग में वे अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं, जिनकी सामान्य रैंक 001 से 433 के बीच है और जिन्होंने अभी तक प्रवेश नहीं लिया है।

काउंसिलिंग लेटर यहां से करें डाउनलोड

अभ्यर्थी अपने काउंसिलिंग पत्र 2 दिसंबर 2024 से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.vbspu.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को प्रारूप "क" और "ख" विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड करके पूरी तरह से भरना होगा। इसके साथ ही, काउंसिलिंग से जुड़े निर्देशों का पालन करते हुए निर्धारित स्थान पर समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें।

Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts