UGC NET Admit Card : यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

UGC NET Admit Card : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET दिसंबर 2024 के लिए 6, 7 और 8 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाली परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट (ugcnet.nta.ac.in) से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
यह परीक्षा विभिन्न शहरों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 85 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, समय और उम्मीदवार की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी।
परीक्षा तिथि और समय
UGC NET परीक्षा 3 जनवरी से 16 जनवरी 2025 तक होगी। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी—पहला सत्र सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 3:00 बजे से 6:00 बजे तक।
अन्य परीक्षा तिथियों के एडमिट कार्ड जल्द जारी होंगे
सिटी स्लिप एग्जाम से 8 दिन पहले UGC NET की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
- एडमिट कार्ड में अपने फोटो, हस्ताक्षर, बारकोड और क्यूआर कोड की जांच करें।
- अगर कोई जानकारी गायब हो, तो फिर से डाउनलोड करें।
- परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक ओरिजिनल पहचान पत्र भी लाना अनिवार्य है।
UGC NET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
किसी भी समस्या के लिए उम्मीदवार 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
.webp)
