1. Home
  2. शिक्षा

UGC NET June 2025: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल

UGC

 UGC NET June 2025 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा (UGC NET June 2025) के लिए ऑनलाइन आवेदन की डेडलाइन बढ़ा दी है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 12 मई 2025 की रात 11:59 बजे तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। यह निर्णय छात्रों की मांगों को देखते हुए लिया गया है।

नया आवेदन शेड्यूल

  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 13 मई 2025 रात 11:59 बजे तक

  • एप्लीकेशन करेक्शन विंडो: 14 से 15 मई 2025

  • आधिकारिक वेबसाइट: ugcnet.nta.ac.in

आवेदन प्रक्रिया कैसे पूरी करें?

  1. ugcnet.nta.ac.in पर जाएं

  2. “Registration” लिंक पर क्लिक करके लॉगिन क्रेडेंशियल्स बनाएं

  3. व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क जानकारी भरें

  4. पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें

  5. ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें

  6. फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट डाउनलोड करें

कौन कर सकते हैं आवेदन?

UGC NET परीक्षा मुख्य रूप से इन तीन उद्देश्यों के लिए होती है:

  • जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF)

  • असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्रता

  • केवल पीएच.डी. में दाखिले के लिए योग्यता

यह परीक्षा भारत के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शिक्षण और रिसर्च के लिए पात्रता तय करती है।

महत्वपूर्ण सूचना

UGC NET परीक्षा का आयोजन यूजीसी की ओर से NTA द्वारा किया जाता है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन और सुधार की प्रक्रिया पूरी कर लें। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट को समय-समय पर चेक करते रहें।