UP Collage Varanasi : एडमिशन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया 25 मार्च से होगी शुरू, जानें पूरी डिटेल

UP Collage Varanasi : यूपी कॉलेज में सत्र 2025-26 के स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 15 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार, प्रवेश परीक्षा जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी। परीक्षा परिणाम जुलाई के तीसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है। वहीं, 31 जुलाई तक काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
स्नातक पाठ्यक्रमों में सीटें
बीए – 638
बीकॉम – 264
बीएससी गणित – 462
बीएससी बायो – 462
बीएससी ऑनर्स (कृषि) – 165
आवेदन शुल्क
यूजी/पीजी (सामान्य और ओबीसी वर्ग) – ₹850
यूजी/पीजी (एससी/एसटी वर्ग) – ₹750
डिप्लोमा कोर्स (सभी वर्गों के लिए) – ₹300
प्रवेश प्रक्रिया की मुख्य तिथियां
✅ ऑनलाइन आवेदन शुरू – 25 मार्च
✅ आवेदन की अंतिम तिथि – 15 मई
✅ प्रवेश परीक्षा तिथि – जून अंतिम सप्ताह/जुलाई प्रथम सप्ताह
✅ खेल कोटे के तहत प्रवेश ट्रायल – जुलाई द्वितीय सप्ताह
✅ प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी होने की तिथि – जुलाई तृतीय सप्ताह
✅ काउंसिलिंग प्रक्रिया – 31 जुलाई तक
अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा शुल्क इंडियन बैंक के ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से जमा कर सकते हैं। प्रवेश से जुड़ी सभी जानकारी कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
.webp)
